Latest News
आम आदमी पार्टी ने पंजाब चुनाव के लिए 40 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की शाहाबाद तहसील के तहसीलदार का तानाशाही रवैया, दोपहर 1:00 से 4:00 तकपीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रतिदिन आराम फरमाते हैं पवन रस्तोगी बने भारतीय मजदूर यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष समर्थकों ने दी बधाई, मजदूरों की समस्याओं के स्थायी समाधान का लिया संकल्प शाहबाद में लैंड जेहाद का नया मामला आया सामने, मुल्ला मुस्तफा ने हिंदू परिवार की जमीन पर बना दी दीवार।मकान बनाने की चल रही तैयार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एक्स पर 213 लोगों को फॉलो करते हैं, जिसमें अमित शाह भी है शामिल पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा बनी हॉट सीट,ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी में है सीधा मुकाबला
Home » Uncategorized » अमित शाह ,मोदी की रणनीति से भाजपा का जनाधार बढ़ा

अमित शाह ,मोदी की रणनीति से भाजपा का जनाधार बढ़ा

Share:

असम में मुख्यमंत्री रहें सर्बानंद सोनोवाल की जगह हेमंत बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री बने,मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की जगह मोहन यादव मुख्यमंत्री बने,हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर की जगह नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री बने। राजस्थान में वसुंधरा की जगह भजनलाल को मुख्यमंत्री बनाया गया।
सर्बानंद सोनोवाल,शिवराज सिंह चौहान और मनोहर लाल खट्टर को प्रदेश की राजनीति से निकालकर और दिल्ली लाकर मोदी सरकार में मंत्री बना दिया गया।वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का झुनझुना थमा दिया गया।
ऐसे ही गुजरात की मुख्यमंत्री रही आनंदीबेन पटेल से इस्तीफ़ा लेकर विजय रुपाणी को मुख्यमंत्री बनाया गया, फिर विजय रुपाणी से इस्तीफ़ा लेकर भूपेंद्र पटेल को गुजरात का सीएम बनाया गया।आनंदीबेन पटेल को राज्यपाल बनाकर और विजय रुपाणी को राज्यसभा सांसद बना कर दिल्ली लाया गया।(अहमदाबाद विमान हादसे में विजय रुपाणी का निधन हो गया)
कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे येदियुरप्पा से जुलाई 2021 में इस्तीफा लेकर बसवराज बोम्मई को मुख्यमंत्री बनाया गया।अब येदियुरप्पा और बसवराज बोम्मई दोनों पूर्व मुख्यमंत्री दिल्ली में है।बोम्मई सांसद बनकर और येदियुरप्पा बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड के सदस्य बनकर।कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे जगदीश शेट्टर को भी सांसद बनाकर दिल्ली लाया गया है।
इसी क्रम में उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत की जगह मार्च 2021 में तीरथ सिंह रावत मुख्यमंत्री बने और तीरथ सिंह रावत को भी मात्र 114 दिनों में ही पद छोड़ना पड़ा और धामी मुख्यमंत्री बने।दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों को प्रदेश से बाहर दिल्ली लाया गया।
त्रिपुरा में मई 2022 में बिप्लब कुमार देब की जगह माणिक साहा को मुख्यमंत्री नियुक्त बनाया गया और
बिप्लब देब को सांसद बनाकर दिल्ली लाया गया।
मुख्यमंत्रियों को दिल्ली लाने की शुरुवात गोवा के दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर परिकर को नवंबर 2014 में दिल्ली लाकर रक्षा मंत्री बनाकर हुई थी। लेकिन गोवा में मनोहर परिकर के बिना पार्टी कमजोर हुई तो
मजबूरी में मनोहर पर्रिकर को फिर गोवा मुख्यमंत्री बनाकर भेजा गया।मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद प्रमोद सावंत सीएम बने।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह को दिल्ली ना लाकर छत्तीसगढ़ में स्पीकर बना दिया गया।
यहाँ जितने भी मुख्यमंत्रियों को बदलने के उदाहरण दिए गए हैं यह सब परिवर्तन मोदी जी के 2014 से लेकर 2024 तक के दो कार्यकाल में हुआ है।
मोदी के तीसरे कार्यकाल में भी मुख्यमंत्री को अपदस्थ करने की शुरुवात हो चुकी है।पिछले माह मणिपुर में बीरेन सिंह के जगह युमनाम खेमचंद को मुख्यमंत्री बना दिया गया।
अभी ताजा ताजा मामला देखे तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा सांसद बनाकर दिल्ली बुला लिया गया है।
मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में 2029 के लोकसभा चुनाव तक तीन मुख्यमंत्रियों को प्रदेश से हटाकर दिल्ली लाने की रणनीति पर मोदी और शाह काम कर रहे हैं।
नीतीश कुमार के रूप में मोदी के तीसरे कार्यकाल में पहले मुख्यमंत्री को सांसद बनाकर दिल्ली सफलतापूर्वक लाया गया है।अभी दो बीजेपी के मुख्यमंत्री दिल्ली लाए जाएँगे।एक नाम बहुत चौकाने वाला होगा।

latest news