शाहाबाद / स्वदेशी जागरण मंच के बैनर तले शाहाबाद नगर में एकादशी पर्व पर श्री खाटू श्याम भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ बस अड्डा स्थित बाल्मिकी मंदिर से हुआ, जहां से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कार्यकर्ता निशान लेकर जयकारों के साथ आगे बढ़े।
निशान यात्रा बस अड्डा से शुरू होकर सिनेमा चौराहा, ब्लॉक चौराहा, तहसील, नवीन गल्ला मंडी, अलाहपुर तिराहा, सराय दरवाजा, दिलेरगंज और घंटाघर होते हुए श्री खाटू श्याम मंदिर चौक पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और जयकारों के साथ माहौल को भक्तिमय बना दिया।यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। आयोजन में बड़ी संख्या में स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ता, समाजसेवी और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में खाटू श्याम मंदिर चौक पर भगवान श्री खाटू श्याम के जयकारों के साथ आरती की गई और सभी की सुख-समृद्धि की कामना की गई। आयोजन शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।यात्रा के मार्ग पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वदेशी जागरण मंच के नगर अध्यक्ष अनिल लाहौरी, नवनीश गुप्ता,राजा बाल्मीकि ,सोमपाल वर्मा, आशीष कुमार,पवन सक्सेना, मनीष कुमार, रवि मिश्रा समेत सैकड़ो की संख्या में महिलाएं व पुरुष भव्य निशान यात्रा में शामिल हुए।







