ज्योति बसु 1977 से 2000 तक लगातार 23 साल बंगाल के मुख्यमंत्री रहे।
1946 से 1971 तक हर विधानसभा चुनाव ज्योति बसु ने जीता था लेकिन बंगाल के इस दिग्गज नेता को 1972 के विधानसभा चुनाव में बरानगर विधानसभा क्षेत्र से भाकपा उम्मीदवार शिवपदो भट्टाचार्य से हार का सामना करना पड़ा था।
1972 में अपना पहला और अंतिम चुनाव हारने के बाद ज्योति बसु ने 1977 में भारी जीत दर्ज की और बंगाल के वाम मोर्चा सरकार की नीव रखी।
ज्योति बसु के बाद बंगाल के मुख्यमंत्री रहे बुद्धदेव भट्टाचार्य को भी 2011 के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। बुद्धदेव भट्टाचार्य को उनके ही पूर्व मुख्य सचिव और टीएमसी उम्मीदवार मनीष गुप्ता से जादवपुर सीट से हार झेलनी पड़ी।
बुद्धदेव भट्टाचार्य यह सीट 1987 से लगातार जीतते आ रहे थे।1967 में पार्टी बनने के बाद 2011 में यह पहली बार था जब सीपीएम (मार्क्सवादी) जादवपुर सीट हारी थी।
इस हार के साथ ही ज्योति बसु के अलावा बुद्धदेव भट्टाचार्य दूसरे सीएम बने जो अपनी सीट से हार गए।इस 2011 के चुनाव में वाम मोर्चा के 34 साल के शासन का भी अंत हुआ और बंगाल में ममता राज शुरू हुआ।बुद्धदेव को हराने वाले मनीष गुप्ता ने ज्योति बसु और बुद्धदेव भट्टाचार्य के अधीन राज्य के मुख्य सचिव के रूप में काम किया था।
1967 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम प्रफुल्ल चंद्र सेन को आरामबाग सीट पर बांग्ला कांग्रेस के अजय मुखर्जी ने 881 वोट से हराया था।इसके चुनाव में कांग्रेस की सत्ता गई थी और पहली बार बंगाल मे संयुक्त मोर्चा की सरकार बनी थी।अजय मुखर्जी बाद मे बंगाल के मुख्यमंत्री भी बने थे।
2021 में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी नंदीग्राम से हार का सामना करना पड़ा था,लेकिन उनकी पार्टी जीत गई थी।
2026 के इस विधानसभा चुनाव में एक बार फिर ममता को भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी से चुनौती मिल रही है, ममता अगर हारती हैं तो पहली मुख्यमंत्री होंगी जो लगातार मुख्यमंत्री रहते दो चुनाव ख़ुद हारी।
ममता का और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस का सब दांव पर लगा है।







