Latest News
आम आदमी पार्टी ने पंजाब चुनाव के लिए 40 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की शाहाबाद तहसील के तहसीलदार का तानाशाही रवैया, दोपहर 1:00 से 4:00 तकपीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रतिदिन आराम फरमाते हैं पवन रस्तोगी बने भारतीय मजदूर यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष समर्थकों ने दी बधाई, मजदूरों की समस्याओं के स्थायी समाधान का लिया संकल्प शाहबाद में लैंड जेहाद का नया मामला आया सामने, मुल्ला मुस्तफा ने हिंदू परिवार की जमीन पर बना दी दीवार।मकान बनाने की चल रही तैयार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एक्स पर 213 लोगों को फॉलो करते हैं, जिसमें अमित शाह भी है शामिल पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा बनी हॉट सीट,ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी में है सीधा मुकाबला
Home » Uncategorized » 10000 की रिश्वत लेते हुए मत्स्य निरीक्षक को एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार

10000 की रिश्वत लेते हुए मत्स्य निरीक्षक को एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार

Share:

 

शाहजहाँपुर: संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जहां अधिकारी जनता की समस्याएं सुन रहे थे, वहीं तहसील के बाहर रिश्वत का खेल चल रहा था। एंटी करप्शन टीम ने इस खेल का पर्दाफाश करते हुए मत्स्य निरीक्षक पूरनलाल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। कार्रवाई से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया है  जानकारी के अनुसार थाना पुवायां क्षेत्र निवासी राजेश कुमार ने एंटी करप्शन टीम, बरेली से शिकायत की थी कि मत्स्य निरीक्षक पूरनलाल मत्स्य जीवी सहकारी समिति के गठन के नाम पर उससे 10 हजार रुपये की मांग कर रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए टीम ने जाल बिछाया और योजना के तहत कार्रवाई की।

जाल में फंसा ‘घूसखोर’ निरीक्षक
सोमवार को तिलहर तहसील परिसर के बाहर टीम ने घेराबंदी कर पीड़ित से आरोपी को रिश्वत दिलवाई। जैसे ही इशारा मिला, एंटी करप्शन टीम ने मौके पर ही निरीक्षक को रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि जिस समय यह कार्रवाई हुई, उस वक्त तिलहर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस चल रहा था और डीएम-एसपी समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे। ऐसे में तहसील के बाहर ही खुलेआम घूसखोरी का मामला सामने आना प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

मुकदमा दर्ज, जांच शुरू
इस मामले में थाना कटरा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई के बाद सरकारी विभागों में खलबली मच गई है।

आम लोगों ने इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा कदम बताते हुए कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई ही व्यवस्था में सुधार ला सकती है।

latest news