Latest News
आम आदमी पार्टी ने पंजाब चुनाव के लिए 40 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की शाहाबाद तहसील के तहसीलदार का तानाशाही रवैया, दोपहर 1:00 से 4:00 तकपीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रतिदिन आराम फरमाते हैं पवन रस्तोगी बने भारतीय मजदूर यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष समर्थकों ने दी बधाई, मजदूरों की समस्याओं के स्थायी समाधान का लिया संकल्प शाहबाद में लैंड जेहाद का नया मामला आया सामने, मुल्ला मुस्तफा ने हिंदू परिवार की जमीन पर बना दी दीवार।मकान बनाने की चल रही तैयार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एक्स पर 213 लोगों को फॉलो करते हैं, जिसमें अमित शाह भी है शामिल पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा बनी हॉट सीट,ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी में है सीधा मुकाबला
Home » जीवनशैली » सामाजिक » पवन रस्तोगी बने भारतीय मजदूर यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष समर्थकों ने दी बधाई, मजदूरों की समस्याओं के स्थायी समाधान का लिया संकल्प

पवन रस्तोगी बने भारतीय मजदूर यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष समर्थकों ने दी बधाई, मजदूरों की समस्याओं के स्थायी समाधान का लिया संकल्प

Share:

पवन रस्तोगी बने भारतीय मजदूर यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष
समर्थकों ने दी बधाई, मजदूरों की समस्याओं के स्थायी समाधान का लिया संकल्प



शाहाबाद। भारतीय मजदूर यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चौक शाहाबाद निवासी पवन रस्तोगी की नियुक्ति होने पर समर्थकों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। नियुक्ति की जानकारी मिलते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पवन रस्तोगी ने कहा कि भारतीय मजदूर यूनियन क्रांति संगठन स्थायी, अस्थायी, संविदा, ठेका, आउटसोर्सिंग, मनरेगा, कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत मजदूरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि मजदूरों को उनके अधिकार दिलाने और उनकी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए संगठन निरंतर प्रयास करेगा।
उन्होंने कहा कि मजदूर वर्ग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उनके हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी तथा मजदूरों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों एवं शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा।
पवन रस्तोगी की नियुक्ति पर समर्थकों ने विश्वास जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन मजदूरों की आवाज को और मजबूती से उठाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक एवं शुभचिंतक मौजूद रहे।

latest news