3.61 करोड़ आबादी वाले केरलम में विधानसभा की 140 सीटें,लोकसभा की 20 सीटें और राज्यसभा की 9 सीटें आती हैं।
दक्षिण के राज्य केरलम के वर्तमान चुनाव में भले ही भाजपा को सरकार बनाने की कोई उम्मीद नहीं हो, लेकिन संघ और भाजपा भविष्य में केरलम में भगवा सरकार बनाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे है।
जिस राज्य में भाजपा को चुनाव में उम्मीदवार तो दूर बीजेपी का कार्यालय खोलने के लिए कोई जगह नहीं देता था,उस राज्य में भाजपा ने अपने बीज बो दिए है। केरलम का यह चुनाव बीजेपी सरकार बनाने के लिए नहीं,जगह बनाने के लिए लढ़ रही है।
दो गठबंधन एलडीएफ और यूडीएफ में बटी केरलम की राजनीति में अब एनडीए भी एक खिलाड़ी बनकर उभरा है।
दो दशक में बीजेपी की केरलम में राजनीतिक यात्रा लंबे संघर्ष की दास्तान है।
2006 के केरलम विधानसभा चुनाव में बीजेपी को4.75 फीसद, 2011 के चुनाव में 6.03 फ़ीसद, 2016 के चुनाव में 10.53 फीसद(एक सीट)और 2021 के चुनाव में 11.47 फीसद वोट मिले थे।
लोकसभा चुनाव की बात करे तो 2009 के केरलम लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 6.30 फीसद,2014 में 10.45 फीसद,2019 में 13.0 फीसद,2024 के लोकसभा चुनाव में 16.68 फीसद वोट मिले है।
लोकसभा चुनाव में 15 साल की अपनी यात्रा में बीजेपी ने अपना आधार 6 फीसद वोट से बढ़ाकर 16 फीसद कर लिया है।
विधानसभा की बात करे तो केरल में 15 साल की अपनी राजनीतिक यात्रा में बीजेपी ने अपना वोट हिस्सेदारी 4 फीसद से बढ़ाकर 11 फीसद कर ली है।
ऐसे में इस 2026 के चुनाव में बीजेपी अपनी वोट हिस्सेदारी बढ़ाकर 15 के आसपास या उसके उपर ले जाए और कुछ सीटें जीत जाए तो किसी को आश्यर्च नहीं होना चाहिए।
केरल में बीजेपी ने अपना सांसद और मेयर बना लिया है और अब इस चुनाव में 140 सदस्यीय विधानसभा में अपनी उपस्थिति भी दर्ज करा लेगी।
कमल केरलम पहुँच गया है।







