Latest News
आम आदमी पार्टी ने पंजाब चुनाव के लिए 40 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की शाहाबाद तहसील के तहसीलदार का तानाशाही रवैया, दोपहर 1:00 से 4:00 तकपीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रतिदिन आराम फरमाते हैं पवन रस्तोगी बने भारतीय मजदूर यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष समर्थकों ने दी बधाई, मजदूरों की समस्याओं के स्थायी समाधान का लिया संकल्प शाहबाद में लैंड जेहाद का नया मामला आया सामने, मुल्ला मुस्तफा ने हिंदू परिवार की जमीन पर बना दी दीवार।मकान बनाने की चल रही तैयार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एक्स पर 213 लोगों को फॉलो करते हैं, जिसमें अमित शाह भी है शामिल पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा बनी हॉट सीट,ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी में है सीधा मुकाबला
Home » Uncategorized » बंगाल में खराब शासन के बावजूद कांग्रेस,कम्युनिस्ट व तृणमूल कांग्रेस दशकों सत्ता में रहे,ऐसे में ममता को भय है अगर भाजपा सत्ता में आ गई तो दशकों शासन में रहने की संभावना प्रबल होगी

बंगाल में खराब शासन के बावजूद कांग्रेस,कम्युनिस्ट व तृणमूल कांग्रेस दशकों सत्ता में रहे,ऐसे में ममता को भय है अगर भाजपा सत्ता में आ गई तो दशकों शासन में रहने की संभावना प्रबल होगी

Share:

देश के राजनी​ति में ऐसे भी उदाहरण रहे है कि बेहद खराब सरकार चलाने के बाद भी राजनीतिक दल लगातार सरकार में बने रहे और बेहद शानदार काम करने के बाद भी पांच साल बाद सत्ता से बेदखल कर दिए गए और लगातार दूसरे टर्म को तरसते रहे।
बंगाल का उदाहरण सामने है जब खराब प्रशासन के बाद भी सरकारे लगातार सत्ता में बनी रही।
1947 से लेकर 1977 तक 30 साल बंगाल में कांग्रेस का शासन रहा,जनता त्रस्त रही लेकिन कांग्रेस सत्ता में बनी रही।हालांकि बीच में कुछ समय राष्ट्रपति शासन लगा और थोड़े समय के लिए कांग्रेस सत्ता से बाहर भी रही।
1977 में कम्युनिस्ट सरकार बनी।कम्युनिस्टों ने बेहद बुरा शासन दिया और हिंसा से बंगाल को रक्त रंजित कर दिया,उसके बाद भी वामपंथियों का 2011 तक लगातार 34 साल निर्बाध शासन बना रहा।
2011 में ममता बनर्जी ने सत्ता संभाली और हिंसा,भय और भ्रष्ट्राचार के नए रिकार्ड बनाए,उसके बाद भी बंगाल की सत्ता में लगातार 15 साल से बनी हुई है और लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनने के लिए मैदान में हैं।
सिर्फ तीन दलों ने बंगाल में 79 साल शासन किया।
कांग्रेस के 30 साल(1947 से 1977),कम्युनिस्ट शासन के 34 साल (1977 से 2011 तक) और ममता के 15 साल (2011 से 2026 तक)
कांग्रेस, कम्युनिस्ट और तृणमूल कांग्रेस तीनों ने बंगाल में एक से बढ़कर एक बुरा शासन दिया,लेकिन सत्ता में लगातार बने रहे।बुरे से बुरे शासन के बाद भी बंगाल की जनता सत्ता पलटने में इतना लंबा वक्त क्यों लेती है,यह समझ से परे है।
क्या बंगाल में लगातार सत्ता में बने रहने का दशकों से चला आ रहा ट्रेड बना रहेंगा या बंगाल की जनता बदलाव के लिए वोट देगी?
कांग्रेस,लेफ्ट और ममता के शासन के बाद बंगाल बदहाल और बर्बाद है।क्या बंगाल के मतदाता इस बदहाली से बाहर निकलने के लिए वोट करेंगे या अभी तक चले आ रहे पेटर्न पर चलकर ममता को वोट करेंगे?
अभी तक जो दिख रहा है,उसके अनुसार बंगाल को बदलने के लिए मतदाताओं का मन अब बदलाव की और बढ़ रहा हैं।बंगाल में बदलाव ​की आहट सुनाई दे रही है।
ममता बनर्जी इस बात को जानती है कि एक बार भाजपा ने बंगाल में सरकार बना ली तो अगले 15 साल सत्ता में बनी रहेगी,क्योकि बंगाल के लोग हर पांच साल में सरकार बदलने में यकीन नहीं करते।
15 साल से लगातार सत्ता में रही ममता अगले 15 साल सत्ता से दूर होने की दहलीज पर खड़ी है।
ममता बचती है,या इतिहास बन जाती है,देखना बाकी है।

latest news