Latest News
आम आदमी पार्टी ने पंजाब चुनाव के लिए 40 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की शाहाबाद तहसील के तहसीलदार का तानाशाही रवैया, दोपहर 1:00 से 4:00 तकपीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रतिदिन आराम फरमाते हैं पवन रस्तोगी बने भारतीय मजदूर यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष समर्थकों ने दी बधाई, मजदूरों की समस्याओं के स्थायी समाधान का लिया संकल्प शाहबाद में लैंड जेहाद का नया मामला आया सामने, मुल्ला मुस्तफा ने हिंदू परिवार की जमीन पर बना दी दीवार।मकान बनाने की चल रही तैयार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एक्स पर 213 लोगों को फॉलो करते हैं, जिसमें अमित शाह भी है शामिल पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा बनी हॉट सीट,ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी में है सीधा मुकाबला
Home » Uncategorized » पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा बनी हॉट सीट,ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी में है सीधा मुकाबला

पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा बनी हॉट सीट,ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी में है सीधा मुकाबला

Share:

कोलकाता /   भवानीपुर विधानसभा सीट बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी की विधानसभा सीट होने के कारण और ममता को चुनौती दे रहे सुवेंदु अधिकारी के कारण यह सीट एक बार फिर चर्चा में है।
भवानीपुर सिर्फ एक विधानसभा सीट नहीं है,बल्कि राज्य में कांग्रेस के लंबे प्रभुत्व से लेकर तृणमूल कांग्रेस के उभार तक के बदलाव को यह सीट दर्शाती है।भवानीपुर सीट राज्य की सबसे प्रतीकात्मक राजनीतिक लड़ाई के केन्द्र में हैं।
भवानीपुर विधानसभा सीट 1972 में परिसीमन के बाद चुनावी नक्शे से ही गायब हो गई थी।लगभग चार दशकों तक भवानीपुर सीट केवल राजनीतिक स्मृतियों में ही बनी रही।
2011 के चुनाव में भवानीपुर सीट दोबारा अस्तित्व में आई,उस समय पश्चिम बंगाल की राजनीति भी बड़े बदलाव से गुजर रही थी।उसी साल वाममोर्चा के 34 साल के शासन का अंत हुआ और ममता का दौर शुरू हुआ।
2011 के विधानसभा चुनाव में ममता के करीबी सुब्रत बक्शी ने माकपा के नारायण जैन को करीब 50 हजार से अधिक वोट से हराया था और भवानीपुर को तृणमूल का मजबूत गढ बना दिया।सुब्रत बक्शी ने ममता को मुख्यमंत्री बनाने के लिए यह सीट खाली की और ममता ने उपचुनाव में इस सीट से 77 प्रतिशत मत हासिल कर माकपा की नंदिनी मुखर्जी​ को 54 हजार से अधिक मतों से हराया और भवानीपुर में अपना मजबूत राजनीतिक आधार स्थापित किया।तब से भवानीपुर तृणमूल के उभार से जुड़ी और ममता बेनर्जी की सीट बन गई।
आजादी के बाद दशकों तक दक्षिण कोलकत्ता की यह सीट कांग्रेस का मजबूत गढ़ थी और राज्य के कई प्रभावशाली नेताओं का राजनीतिक आधार रही।पूर्व सीएम सिद्धार्थ शंकर राय, मीरा दत्ता गुप्ता और रथिन तालुकदार ने भी इस सीट का प्रतिनिधित्व किया है।
वामपंथी दल थोडे समय के लिए 1969 में यहा जीत हासिल कर सके,जब इस सीट का नाम बदलकर कालीघाट विधानसभा क्षेत्र कर दिया गया था।मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता साधन गुप्ता इस सीट से जीते थे।कम्युनिस्ट नेता साधन गुप्ता 1953 में देश के पहले दृष्टिहीन सांसद बने थे।
2016 में ममता ने वामदलों और कांग्रेस गठबंधन की उम्मीदवार कांग्रेस की नेता दीपा दासमुंशी को 25 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया था।
2021 में ममता ने शुभेन्दु अधिकारी को चुनौती देने के लिए भवानीपुर सीट छोड़कर नंदीग्राम का रूख करने के कारण ममता ने भवानीपुर से शोभनदेव चट्टोपाध्याय को उम्मीदवार बनाया,भाजपा ने अभिनेता रूद्रनील घोष को मैदान में उतारा। रूद्रनील घोष को 44786 वोट मिले,जो इस सीट पर किसी भी विपक्षी उम्मीदवार को अब तक मिले सबसे ज्यादा वोट थे।लेकिन वह 28 हजार वोट से हार गए।
ममता के नंदीग्राम से हारने के बाद ममता ने भवानीपुर का रूख किया और शोभनदेव के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट से ममता मैदान में उतरी और बीजेपी की प्रियंका ​टिबडेबाल को 58 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत ली।
इस क्षेत्र में प्रसिद्ध कालीघाट मंदिर भी है और यही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का निवास भी है। इसी कारण ममता बनर्जी भवानीपुर को अपना घर बताती हैं।
इस बार ममता को घर में घेरने की रणनीति बीजेपी ने बनायी है।
देखते है ममता घर बचाती हैं या घर से बेघर होती है।

latest news